आदि उत्सव में भाग लेंगे पशुपालन मंत्री पटेल

भोपाल

पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल 7 मई को मण्डला जिले के रामनगर में होने वाले आदि उत्सव में भाग लेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में 7 मई को आरंभ होने वाले आदि उत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सांध्यकालीन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे। केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा 8 मई को उत्सव का समापन करेंगे।

मंत्री पटेल ने कहा कि गोंडवाना साम्राज्य की प्राचीन राजधानी रामनगर मण्डला में होने वाले समारोह में देश के अन्य राज्यों के जनजातीय समुदाय के लोग भी अपनी प्रादेशिक कलाओं, नृत्य, संगीत, संस्कृति और पहनावे के साथ प्रस्तुति देंगे। जनजातीय समुदाय द्वारा बनाये गये हस्तशिल्प और विभिन्न उत्पाद भी प्रदर्शनी में विक्रय के लिये रखे जायेंगे।

मंत्री पटेल कार्यक्रम के बाद कान्हा नेशनल पार्क के लिये रवाना होंगे। पटेल 8 मई की रात भोपाल लौट आयेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *