कृषि मंत्री पटेल लक्ष्मी की शादी का खर्च वहन करेंगे

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री और खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने लक्ष्मी मुछाल के परिवार को आश्वस्त किया कि लक्ष्मी की शादी धूमधाम से करायेंगे। शादी का खर्च वे स्वयं उठायेंगे।

मंत्री पटेल ने कहा कि खरगोन में हुए उपद्रव से लक्ष्मी मुछाल का परिवार भी प्रभावित हुआ। घर-परिवार और शादी का सामान उपद्रव की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी से गुरुवार को गुजरात यात्रा के दौरान दूरभाष पर वीडियो कॉल से बात हुई। उन्होंने लक्ष्मी को आश्वस्त किया कि मैं उसके बड़े भाई के रूप में हूँ। उसकी शादी की तैयारियों में होने वाले व्यय को भी वहन करूंगा। मंत्री पटेल ने कहा है कि वे 20 मई को लक्ष्मी की शादी में स्वयं शामिल होकर आशीर्वाद भी देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *