नाथ का ऐलान सरकार बनी तो पुरानी कर्मचारी पेंशन होगी बहाल
भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को साधने के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो कर्मचारी पेंशन को लागू किया जाएगा। अन्य प्रांतों की कांग्रेस सरकारों ने भी पुराने पेंशन को लागू किया है। यह ऐलान उन्होंने मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के अधिवेशन में रविवार को किया। इस अधिवेशन में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसी का भला नहीं किया, हर वर्ग परेशान है। कर्मचारी भी इस सरकार से परेशान है। अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, रामेश्वर नीखरा, अरुण यादव सहित कांग्रेस के अन्य नेता भी शामिल हुए थे।
