कमल नाथ के बतौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 4 साल पूरे, BJP ने कसा तंज

भोपाल
कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने चार साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों के बीच यह ऐलान कर दिया है कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो पुरानी पेंशन को बहाल करेंगे. वहीं भाजपा चार साल के कार्यकाल पर तंज कस रही है.

कमल नाथ को 1 मई के दिन ही वर्ष 2018 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, उसके बाद उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को एकजुट किया. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिलाई और उनके नेतृत्व में सरकार बनी. इसके बाद आपसी विवाद के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी और सरकार चली गई. अब एक बार फिर कमल नाथ सभी को एकजुट करने में लग गए हैं.

ट्वीट के जरिए कमल नाथ पर तंज
कमल नाथ के चार साल पूरे होने पर नाथ की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक हुई और उसमें आगामी रणनीति पर मंथन भी हुआ. इससे पहले कमल नाथ ने शिक्षक कांग्रेस के कार्यक्रम में सरकार बनने पर राज्य में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने का भरोसा दिलाया. कमल नाथ के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख लोकेंद्र पाराशर ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'चार साल में कई जवान नेताओं के अरमान बूढ़े हो गए, मान गए कमल नाथ जी'.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *