कपड़ा व्‍यवसायी का 13 साल का बेटा अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्‍त, पुलिस ने 2 किडनैपर्स को किया गिरफ्तार

बस्‍ती
 

उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के रुधौली कस्‍बे से 23 अप्रैल को अपहृत कपड़ा व्‍यवसायी अशोक कसौधन के 13 साल के बेटे अखंड कसौधन को पुलिस ने शनिवार को भोर में सकुशल बरामद कर लिया है। अखंड को सहजनवां नगर पंचायत के शिवपुरी कालोनी स्थित एक मकान पर दबिश देकर किडनैपर्स के चंगुल से मुक्‍त कराया गया।

मौके से अपहरणकर्ता सूरज सिंह और आदित्य सिंह पुत्र कृपानंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों सगे भाई हैं। अखंड को एक कमरे में हाथ बांध कर रखा गया था। भोर में हर्रैया इंस्‍पेक्‍टर शैलेष सिंह और रुधौली इंस्‍पेक्‍टर रामकृष्‍ण मिश्र की अगुवाई में बस्‍ती पुलिस की टीम बच्चे को लेकर टीम बस्‍ती लौटी। सुबह 5 बजे बस्‍ती जिला अस्‍पताल में अखंड का मेडि‍कल चेकअप कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *