उपचार हेतु भर्ती मरीज एवं परिजन को गर्मी से राहत दिलाने 110 नग कूलर उपलब्ध कराया

रायपुर
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में उपचार हेतु भर्ती मरीज एवं परिजन को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा लोक निर्माण विद्युत, यांत्रिकी विभाग के माध्यम से चिकित्सालय प्रबंधन को 110 नग कूलर उपलब्ध कराया गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को कोई परेशानी न हो इस बात को त्वरित संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर  द्वारा तत्काल कूलरों की व्यवस्था की गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय प्रबंधन ने मरीजों के हित में किये गये इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *