मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में रहवासी संघ के सदस्यों के साथ किया पौध-रोपण

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में गुलमोहर और मौलश्री के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भारत नगर रहवासी संघ की सदस्य सुश्री सुनीता विश्वकर्मा, सुश्री माधुरी बिरूड और श्रीमती दिव्या अत्री ने पौधे लगाए। रहवासी संघ पर्यावरण की रक्षा के लिए कपड़े के झोले के प्रयोग के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है। क्षेत्र के उद्यान विकास के लिए सदस्य सक्रिय हैं।

मुख्यमंत्री चौहान को पौध-रोपण के अवसर पर भोपाल नगर निगम आयुक्त ने बताया कि अनेक रहवासी संघ रचनात्मक कार्यों में संलग्न है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रहवासी संघों को श्रेष्ठ गतिविधियों के लिए पुरस्कृत भी करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने जन्म-दिवस और विवाह वर्षगाँठ के अवसर पर पौध-रोपण करने को कहा। उन्होंने इसे एक अभियान के रूप में संचालित करने के लिए नागरिकों का सहयोग लेने का भी आग्रह किया।

रोपे गए पौधों में गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। मौलश्री एक सुपरिचित वृक्ष है। इसे संस्कृत में केस, हिन्दी में मोलसरी या बकुल भी कहा जाता है। मौलश्री औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *