विक्रम वेधा के नए लुक में नजर आए ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट विक्रमवेधा को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए लुक की फोटो इंस्टाग्राम पर फैंस संग शेयर की। इस तस्वीर में ऋतिक बिलकुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फोटो में उन्होंने दाढ़ी बढ़ा रखी है। साथ ही सफेद शर्ट और चश्मे में काफी कूल दिख रहे हैं। अपनी तस्वीर साझा करते हुए, ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, अशांति पर शांति…वेधा बनने की कोशिश जारी। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा सैफ अली खान भी हैं। यह फिल्म इसी नाम की एक तमिल फिल्म की रीमेक है जिसमें विजय सेतुपति और आर माधवन ने अहम रोल निभाया था। ऋतिक का नया लुक सामने आने के बाद फैंस के साथ सेलिब्रिटीज भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। डायरेक्टर जोया अख्तर ने इस फोटो पर हार्ट इमोजी बनाया है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, इस आदमी को उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता। जबकि एक ने लिखा, '70% लोग केवल और केवल आपके लिए फिल्म देखने जाएंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने ऋतिक की तुलना ग्रीक गॉड से कर डाली।  बता दें कि विक्रम वेधा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जो एक गैंगस्टर को पकड़ने और मारने के लिए एक पुलिस अधिकारी के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में जबरदस्त मोड़ आते हैं। फिल्म में ऋतिक वेधा की भूमिका निभाएंगे, जबकि सैफ अली खान पुलिस अधिकारी विक्रम के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा राधिका आप्टे और रोहित सराफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन पुष्कर और गायत्री कर रहे हैं। ओरिजनल फिल्म का डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया था। उन्होंने एक बयान में कहा था, हम ऋतिक और सैफ के साथ काम करके खुश हैं, दोनों महान अभिनेता हैं। हमारे चारों ओर एक शानदार टीम के साथ, हम एक ऐसी फिल्म देने की उम्मीद करते हैं जो गहन और रोमांचक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *