रेड साड़ी में खूबसूरत दिखीं पटौदी खानदान की बेटी सारा

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और सारा अली खान इन दिनों इंदौर में फिल्म लुका छुपी 2 की शूटिंग कर रहे हैं। इंदौर की जगहों पर फिल्म के अलग-अलग सीन्स फिल्माए गए। वहीं हाल ही में विक्की कौशल और सारा अली खान की शादी की रस्मों की शूटिंग हुई।  इंदौर के केट रोड पर स्थित पुष्प वाटिका में इसकी शूटिंग हुईं। इसके लिए भव्य मंडप और स्टेज सजाया गया साथ ही असली शादी की तरह मेहमान भी आए। इस दौरान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं। विक्की बारात लेकर सारा को ब्याने आए। लुक की बात करें विक्की शेरवानी में काफी जच रहे हैं। वहीं सारा रेड साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं। सारा ने मिनिमल मेकअप से अपने दुल्हन लुक को पूरा किया था। इसके साथ ही उन्होंने चोटी बना उस पर गजरा लगाया था जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। विक्की और सारा ने फूलों के बीच एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। शूटिंग की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तीन दिन से इंदौर में अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग की जा रही है। पहले क्रिश्चियन कॉलेज में कुटुंब न्यायालय का सीन फिल्माया गया। दूसरे दिन गुमाश्ता नगर के अरिहंत अस्पताल में भी फिल्म की शूटिंग हुई। शुक्रवार को स्कीम नंबर 140 में यूनिक अपार्टमेंट में परिवार के साथ सारा का सीन फिल्माया गया। काम की बात करें तो सारा अली खान हाल ही में फिल्म अतंरगी रे में नजर आईं थी। वहीं विक्की पिछले साल ह्यउधम सिंहह्ण में नजर आए थे जो उनके करियर की सबसे बेस्ट फिल्म बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *