रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल (Animal) की शूटिंग शुरू

संदीप रेड्डी वांगा की मैग्नम ओपस निर्देशित एनिमल  की शूटिंग आज से मनाली की बर्फीली पहाड़ियों में शुरू कर दी गई है। फिल्म के लीडिंग एक्टर्स यानी कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने हिमाचल प्रदेश में फिल्म के पहले शेड्यूल की शुरुआत कर दी है।

इस क्राइम ड्रामा फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आयेंगे और यह फिल्म दर्शकों के बीच पहले ही काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म के शूट से रणबीर कपूर की कुछ फोटोज सामने आई हैं।

रणबीर और आलिया लौटे काम पर
इससे पहले रणबीर की लविंग वाइफ आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। ऐक्ट्रेस अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए राजस्थान के लिए रवाना हो गई हैं और उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग भी वहां शुरू कर दी है। आलिया और रणबीर ने हाल ही में शादी की थी जिसके बाद वे दोनों अपने काम के लिए निकल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *