एकांत में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट-रणबीर कपूर नए साल का जश्न किसी डिस्को या पब में नहीं मना रहे हैं। वो नए साल का स्वागत करने जंगलों के बीच पहुंचे हैं। ये हम नहीं बल्कि अदाकारा की तरफ से जारी की गई तस्वीर बता रही हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जिससे ये पता चला था कि दोनों नए साल की पार्टी मुंबई में नहीं करने वाले हैं। दोनों एकांत में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे हैं।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस खुद नजर आ रही हैं। उनके पीछे जंगल का बैग्राउंड हैं जो ब्लर है। बिना मेकअप के लिए गए तस्वीर में भी वो बेहद क्यूट लग रही हैं। दूसरी तस्वीर रणबीर कपूर की है। इसमें वो टोपी लगाए हुए और कुछ पीते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में शेर-शेरनी नजर आ रहे हैं। चौथी तस्वीर में एक जिराफ नजर आ रहा है और पांचवी तस्वीर में शेरों के तीन बच्चे दिखाई दे रहे हैं।

इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो किसी जंगल में शांति से न्यू ईयर मनाने गए हैं। अदाकारा ने इसके साथ जो कैप्शन दिया है वो भी दिलचस्प है। उन्होंने लिखा, '2022 कुछ हकुना माता ऊर्जा दे रहा है।' इसके साथ नए साल की बधाई देते हुए फैंस को सेफ रहने…स्माइल करने…सिंपल रहने और ज्यादा प्यार करने के लिए कहा। इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने लिखा, 'नादान परिंदे।'  वहीं जोया अख्तर ने इन तस्वीरों को देखकर कहा, 'बहुत सुंदर।' इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट का इमोजी शेयर किया है।  आलिया के फैंस भी उन्हें नए साल की ढेरों बधाई दे रहे हैं।

नए साल की शुरुआत में कपल ले सकते हैं सात फेरे
बता दें कि आलिया भट्ट-रणबीर कपूर एक साथ अयान मुखर्जी की फिल्म  'ब्रह्मास्त्र' में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं आलिया  एस एस राजामौली  की फिल्म आरआरआ (RRR)में नजर आएंगी। ये भी खबर है कि कपल नए साल के शुरुआत में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *