मुख्यमंत्री चौहान से पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक ने की भेंट

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीएण्डआरडी) नई दिल्ली के महानिदेशक बालाजी श्रीवास्तव ने निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान को महानिदेशक श्रीवास्तव ने सीएपीटी भोपाल में होने वाली 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का आमंत्रण दिया। दो दिवसीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ 22 अप्रैल को केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत है। ब्यूरो, देश में पुलिस और सुधारात्मक सेवाओं की आवश्यकताओं तथा समस्याओं की पहचान करने और संबंधित समूहों के साथ समन्वय स्थापित कर शोध, प्रशिक्षण और आधुनिकीकरण के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *