दीवार से टकराई स्कूल बस, खिड़की से सिर निकाल उल्टी कर रहे स्टूडेंट की मौत; परिजनों का हंगामा

मोदीनगर
मोदीनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हापुड़ मार्ग पर यूटर्न लेते समय स्कूल बस कॉलोनी के गेट से टकरा गई और उसी समय बस की खिड़की से सिर निकालकर उल्टी कर रहे छात्र का सिर गेट से टकरा गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। दयावती पब्लिक स्कूल की बस से हुए हादसे के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।  पुलिस ने प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी है। नगर की सूरत सिटी कालोनी निवासी नितिन भारद्वाज अपनी पत्नी नेहा पुत्र अनुराग  व पुत्री अंजली के साथ रहते हैं। उनका 11 साल का पुत्र अनुराग भारद्वाज मोदीनगर हापुड़ मार्ग स्थित दयावती पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था।  

अनुराग भारद्वाज स्कूल की बस से ही से ही आता जाता था। बुधवार सुबह 7 बजे के आसपास स्कूल बस में अनुराग स्कूल जाने के लिए बैठ गया। जब बस हापुड़ मार्ग पर पहुंची तो अचानक अनुराग को उल्टी लगनी शुरू हो गई। इसके बाद अनुराग खिड़की से मुंह बाहर निकालकर उल्टी करने लगा। इसी बीच चालक ने मोदीपुर पुलिस चौकी के सामने से स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग की बस मोड़ दी। जैसे ही बस मोड़ी तो छात्र सिर गेट की दीवार से जा लगा। सिर लगते ही छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *