मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, नगरीय निकायों की संपत्तियाँ होंगी फ्री होल्ड, अब तक लीज पर दी जाती थी

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में बड़ी घोषणा की है। नगरीय निकायों की संपत्तियाँ होंगी फ्री होल्ड, अब तक लीज पर दी जाती थी संपत्ति, इससे लाखों नागरिक लाभान्वित होंगे। लेआउट पास करने के अधिकार नगर निगम को देंने भी उन्होने निर्देशित किया है। जिससे नागरिकों को दो कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकारी डॉक्टर जेनेरिक दवाइयाँ ही लिखें, ब्रांडेड दवाई लिखे जाने पर की जाएगी कार्यवाही होगी। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री काफी गंभीरता से हर विषय पर जवाब अधिकारियों से चाह रहे थे।

मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा का दौर आज से प्रारंभ हुआ। जिसके तहत मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित की गई नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पर्यावरण एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक हो रही है। बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल डॉ अयाज भाई तम्बोली, टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग के संचालक श्री जय प्रकाश मौर्य, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौमिल रंजन चौबे सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *