जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में लगे भगवा जेएनयू पोस्टर

नई दिल्ली

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से विवादों में है. जेएनयू परिसर के गेट पर और दीवारों पर हिंदू सेना ने भगवा झंडे लगा दिए हैं. इसके साथ ही हिंदू सेना ने विवादित पोस्टर और झंडे भी कैंपस के आसपास लगाए हैं, इन पोस्टरों पर हिंदू सेना की तरफ से भगवा जेएनयू लिखा गया है. इन झंडो के लेकर अभी जेएनयू प्रशासन या किसी छात्रसंघ की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

हाल ही में रामनवमी के दिन जेएनयू में दो छात्र संगठनों में हिंसक झड़प हुई थी. इस झड़प के बाद परिसर के आसपास लगे भगवा झंडो ने जेएनयू में फिर हलचल बढ़ा दी हैं. क्योंकि कुछ दिन पहले यहां पर नॉनवेज को लेकर दो छात्रों में झड़प हुई थी. इस झड़प में 20 से अधिक छात्र दोनों पक्षों से घायल हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की थी.

इसके साथ ही जेएनयू में दो छात्र संघों में हुई झड़प पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अगर स्कूलों और कॉलेजों में झड़प और गुंडागर्दी होगी तो राष्ट्र कभी आगे नहीं बढ़ेगा. वहीं इस हिंसा के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की (जेएनयू) इकाई ने कुलपति शांतिश्री धूलिपुडी पंडित और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर छात्रों की सुरक्षा की मांग की थी. इस दौरान एबीवीपी ने एक बयान में कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में हाल ही में रामनवमी के अवसर पर कावेरी छात्रावास में हिंसा हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *