दाऊद इब्राहिम को मारने की कसम खाने वाले अली बुदेश की मौत, बीमारी ने ली जान- रिपोर्ट्स

नई दिल्ली

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का दुश्मन माने जाने वाले गैंगस्टर अली बुदेश की मौत होने की खबर है। कहा जा रहा है कि बीमारी के चलते बुदेश की मौत हुई है। वह सालों पहले भारत से भाग गया था और खबर है कि बहरीन में रह रहा था। साल 2010 में बुदेश ने खुले तौर पर इब्राहिम और डी-कंपनी को चुनौती दी थी। बुदेश ने डॉन को मारने की बात कही थी।

 रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बीमारी के चलते बुदेश की मौत हो गई है। मुंबई का रहने वाले बुदेश कई सालों पहले भारत छोड़कर भाग गया था और बहरीन में रह रहा था। खबर है कि बीते कई दिनों से जांच एजेंसियों को अली बुदेश से खबरें नहीं मिल रही थी। अब कहा जा रहा है कि बुदेश की बीमारी के चलते बहरीन में मौत हो गई है।

दाऊद से कैसे जुड़े तार
रिपोर्ट के अनुसार, कभी दाऊद और बुदेश के करीबी संबंध दुश्मनी में बदल गए थे। उसने दाऊद की हत्या की कसम खाई थी। साल 2012 में दाऊद और शकील ने कथित तौर पर मुंबई के जान मोहम्मद नाम के गैंगस्टर को बुदेश को मारने बहरीन भेजा था। हालांकि, वह इस काम में सफल नहीं हो पाया था।

 29 मार्च 2010 को प्रकाशइत एक रिपोर्ट के अनुसार, बहरीन के गैंगस्टर ने दाऊद और डी कंपनी के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया था। रिपोर्ट में खासतौर से हेडलाइंस टुडे को मिले ऑडियो टेप के हवाले से बताया गया है कि बुदेश ने कहा, 'दाऊद इब्राहिम का ट्रेडमार्क स्टाइल है। वह एक हाथ से आपको भरोसा देगा और दूसरे हाथ से आपको गोली मार देगा, खत्म कर देगा। यह उसका स्टाइल है। आसान भाषा में दाऊद जैकाल है।' आगे कहा गया, 'दाऊद ने मुझे कहा कि आज की तारीख तक मैं तुम्हारा भाई था। जिस दिन मैं तु्म्हारे लिए दाऊद इब्राहिम बन गया, तुम्हें तब एहसास होगा। मैंने भी उसे कहा कि आज की तारीख तक मैं तुम्हारा अली भाई था। जिस दिन में तुम्हारे लिए अली बुदेश बन गया, तुम रोओगे।'

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *