नेहा व प्रकाश बने ग्रीनआर्मी के अध्यक्ष, 25 ने ली सदस्यता

रायपुर
ग्रीनआर्मी संस्था ने अपने दो जगहों पर अध्यक्ष व सचिव की नियुक्ति की जिनमें पुरानी बस्ती जोन से अध्यक्ष के रूप में प्रकाश दीवान व सचिव जितेन्द्र कटवार तथा सिविल लाईन में अध्यक्ष के रूप में नेहा सालमन एवं सचिव के किर्ती वासवानी ने शपथ लिया। इस दौरान 25 नये सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण किया।

ग्रीन आर्मी रायपुर में पर्यावरण संरक्षण हेतु संगठित रूप से कार्य कर रही है जिसके तहत 15 जोन में विभक्त किया गया है। इनमें से दो जोन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें पुरानी बस्ती जोन में अध्यक्ष के रूप में प्रकाश दीवान एवं सचिव के रूप में श्री जितेन्द्र कटवार तथा सिविल लाईन जोन में अध्यक्ष के रूप में नेहा सालमन एवं सचिव के रूप में किर्ती वासवानी ने शपथ लिया। इसी के साथ 25 नयें सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में संस्था अध्यक्ष एन.आर. नायडू, मोहन वल्यार्नी, श्रीमती हरदीप कौर, रात्रि लहरी, सुनिता चंसोरिया, लक्ष्य चौरे उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ हितेश दिवान द्वारा एवं शपथ अधिकारी का कार्य संस्थापक अमिताभ दुबे ने निर्वहन किया। इस अवसर पर सभी नये सदस्यों को ग्रीनआर्मी का बेच, आईकार्ड एवं पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों द्वारा शहर में हो रहे पेड़ो की कटाई, गार्डनों की बबार्दी, तलाबो की रक्षा, पॉलिथीन से मुक्ति हेतु अपनी बात रखी। कार्यक्रम में डिडवानीया रेजीन्सी, हर्षित नगर, प्रियदर्शनी नगर, न्यू राजेन्द्र नगर, बजाज कालोनी के पर्यावरण प्रेमी नागरिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *