भाई रणबीर को मेहंदी लगाने पहुंची करीना कपूर खान

कपूर खानदान के सभी सदस्य धीरे-धीरे रणबीर कपूर  और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी में पहुंच रहे हैं। अदाकारा करीना कपूर खान थोड़ी देर पहले ही सफेद रंग के लहंगे में वेन्यू पर पहुंची, जहां से सामने आई उनकी वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। करीना कपूर खान इस सफेद रंग के जोड़े में इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि फैंस उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। करीना कपूर खान और रणबीर कपूर तहेरे-चचेरे भाई-बहन हैं। इन दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। फैंस करीना की वीडियो के नीचे लगातार बधाई भरे संदेश लिख रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या वो अपने हाथों से भाई रणबीर को हल्दी लगाएंगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *