बाराबंकी में भाजपा के अंगद सिंह ने रिकॉर्ड मतों से दर्ज की जीत

बाराबंकी
एमएलसी चुनाव का परिणाम सवा दो घंटे के अंदर जिला प्रशासन ने घोषित कर दिया। एकतरफा नजर आए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अंगद सिंह ने सपा के निवर्तमान एमएलसी राजेश यादव को 1745 मतो से हरा दिया।

डीआरडीए सभागार में सुबह आठ बजे से मतगणना तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। डीएम-एसपी के साथ प्रेक्षक की मौजूदगी में मतगणना पांच टेबुल पर शुरू की गई। पहले ही चक्र में भाजपा प्रत्याशी ने 1187 मत पाकर सपा के राजेश यादव को काफी पीछे छोड़ दिया था। राजेश यादव को पहले चक्र में मात्र 293 मत हासिल हुए थे। इसी प्रकार करीब सवा दस बजे जिला प्रशासन ने अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी। जिसमें भाजपा के अंगद सिंह 2272 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। सपा प्रत्याशी राजेश यादव राजू को मात्र 527 मतों से संतोष करना पड़ा। निर्दलीय राम धीरज को जहां सात वोट मिले वहीं 21 मत अवैध घोषित किए गए। भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद गन्ना दफ्तर में जुटे भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाया। विजयी प्रत्याशी को सभी ने फूल मालाओं से लाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *