दंगाईयों से मुक्त कराई 20 करोड़ की शासकीय भूमि

भोपाल
खरगोन में दंगाईयों ने पिछले 10-15 साल में शासन की 20 करोड़ रुपए की बहुमूल्य जमीन अपने कब्जे में कर ली थी। इस जमीन के ऊपर उन्होंने पक्के मकान और दुकानों का निर्माण कर लिया था। दंगा होने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन और पुलिस ने इनमें अब तक 20 करोड़ की भूमि का मुक्त कराया है। ये भूमि सिर्फ उन क्षेत्रों में हैं जहां पर रामनवमीं पर हिंसा हुई थी।

सोमवार को दिन भर चले बुलडोजर के जरिए अतिक्रमण तोड़ा गया। इसमें 16 मकान और 29 दुकानें तोड़ी गई। दंगे के बाद जब हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों में अतिक्रमण की आननफानन में समीक्षा की गई तब पता चला कि इन लोगों ने 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर रखा है। इसके बाद इनके मकान और दुकान तोड़ने का अभियान शुरू किया गया था।

अभी और तोड़े जाएंगे अतिक्रमण
बताया जाता है कि पूर्व में भी अवैध अतिक्रमण को लेकर कुछ लोगों को नगर पालिका की ओर से नोटिस जारी हो चुके थे, लेकिन उन्होंने भी अपने अतिक्रमण नहीं हटाये हैं। इसमें पता चला कि मुकीम चांद खां ने 240 वर्ग फीट, खलील खां, गुलशेर खान ने 340 वर्ग फीट, रियाज शेर ने 1 हजार वर्ग फीट और दल्लू को 800 वर्ग फीट को पहले ही नोटिस जारी हो चुके थे, लेकिन इन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाये थे। सोमवार को हुई कार्यवाही में इनके अतिक्रमण को तोड़ दिया है। इसके अलावा आज भी अतिक्रमण वाले कुछ और मकानों और दुकानों को चिन्हित किया जा रहा है। अभी और अतिक्रमण तोड़े जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *