सामाजिक न्याय पखवाड़े के लिए महिला मोर्चा ने बनाई रणनीति
भोपाल
भाजपा महिला मोर्चा की सोमवार को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में सामाजिक न्याय पखवड़े के दौरान महिलाओं की भागीदारी को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में 20 अप्रेल तक चलने वाले पखवाड़े के दौरान महिला नेत्रियों की भूमिका और पार्टी कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए टीम बनाई गई। साथ ही जिला अध्यक्षों को मंडल व जिला स्तर पर कार्यक्रम करने के लिए कहा गया।
