12 घंटे में 15 जगह जले जंगल,गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं वनाग्नि घटनाएं

देहरादून
उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। उत्तराखंड में पिछले 12 घंटे में जंगलों में आग की 15 घटनाएं हुईं, जिनमें 16.74 हेक्टेयर जंगल जल गया। इस सीजन में अब तक 374.79 हेक्टयर जंगल आग से नष्ट हुए हैं। अब तक 313 घटनाएं दर्ज की गईं हैं।  लॉकडाउन में पूरे सीजन में महज 135 घटनाएं सामने आयीं थी। हालांकि, अब तक कोई बड़ी घटना सामने नहीं आयी है। लगातार तापमान बढ़ने के कारण आग की और घटनाएं बढ़ने की आशंका है। इसे लेकर वन विभाग अलर्ट हो गया है। एपीसीसीएफ फॉरेस्ट फायर निशांत वर्मा ने बताया कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग ने 1317 फायर क्रू स्टेशन बनाए हैं।

इनमें से 40 को मॉडल स्टेशन बनाया जा रहा है। सभी डिवीजनों में अधिकारियों और कर्मचारियों को आईआईआरएस की ओर से विकसित फॉरेस्ट फायर रिपोर्टिंग मोबाइल ऐप का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *