भोपाल जिला न्यायालय से व्हिसल ब्लोअर डॉ आनंद राय को मिली सशक्त जमानत

भोपाल
व्यापमं घोटाले में व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय को शनिवार को भोपाल क्राइम ब्रांच ने जिला कोर्ट में पेश किया था, जहां उन्हें कोर्ट से जमानत मिली. हाल ही में आनंद राय को भोपाल की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार देर रात दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. अब शनिवार को भोपाल क्राइम ब्रांच ने उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया और रिमांड की मांग की जहां कोर्ट ने राय को 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी है. | Dr Anand Rai on bail

कार्यवाही के दौरान बिगड़ी तबियत
माना जा रहा था कि व्हिसल ब्लोअर डॉ आनन्द राय 21 अप्रैल तक ज्यूडिशियल रिमांड में रखा जाना था लेकिन शनिवार को करीब तीन घंटों तक चली बहस के बाद जमानत मिली. आज राय की कोर्ट में पेशी के दौरान तबियत भी बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें बाहर से दवा मंगाकर दी गई. कार्यवाही के दौरान व्हिसल ब्लोअर राय के समर्थन में वकील, स्टूडेंट, आरटीआई और व्यापमं व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी समेत कई एक्टिविस्ट भी कोर्ट पहुंचे.

क्या है मामला
सोशल मीडिया पर PEB के पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री के उप सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम ने 27 मार्च को कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा व आनंद राय पर अजाक थाने में मामला दर्ज कराया था. मिश्रा व राय पर एट्रोसिटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई. बाद में मामले को क्राइम ब्रांच में शिफ्ट कर दिया गया. | TET paper leak scam

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *