स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

 खंडवा
 नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका के साथ पढ़ने वाले दो नाबालिग दोस्तों ने ही यह घिनौनी वारदात की है। पुलिस ने आरोपित 14 वर्षीय बालकों को गिरफ्तार किया है। उन्हे पूछताछ के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

नर्मदानगर थाना इलाके की 14 वर्षीय बालिका के साथ यह घटना हुई है। दरअसल बालिका और आरोपित दो छात्र एक ही क्लास में होने से बालिका और आरोपित बालकों के बीच दोस्ती थी। इस दोस्ती का फायदा उठाते हुए आरोपित बालक उसे अपने साथ जंगल घुमने ले ले गए थे। यहां एक नाले के पास दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बालिका ने दोनों का विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को भी दोपहर में बालिका के साथ आरोपितों ने दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार बालिका का कहना है कि इससे पहले भी उसके साथ तीन बार आरोपितों ने दुष्कर्म किया। शुक्रवार को रात में करीब 1:23 बजे बालिका ने नर्मदा नगर थाने में इसकी शिकायत की। उप निरीक्षक लीला बघेल को अपने बयान दर्ज कराते हुए उसकी साथ हुई बर्बरता से अवगत कराया।

पुलिस ने बालिका की मेडिकल जांच करवाते हुए आरोपितों पर कार्रवाई की है। नर्मदानगर थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि बालिका की शिकायत आरोपित बालकों के विरुद्ध धारा 376(2)(एन), 376 (डी), 506, 34 और 5 एल/6 पाक्सो एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण दर्ज करने के कुछ ही घंटे बाद सोमवार को तड़के बालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *