यामी ने अपमानजनक कमेंट के लिए मीडिया पोर्टल को लगाई फटकार

यामी गौतम की फिल्म 'दसवीं' हाल ही में रिलीज हुई है। जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है, तब कई मीडिया पोर्टल्स उसका रिव्यू करते हैं। ऐसे में एक रिव्यू में अपनी एक्टिंग की आलोचना होते देख यामी भड़क गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रिव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और मीडिया पोर्टल को खूब खरी खोटी सुनाई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो पोर्टल कभी भी उनकी परफॉर्मेंस का रिव्यू न करें। दरअसल एक पोर्टल ने फिल्म 'दसवीं' के रिव्यू में लिखा, "यामी अब हिंदी फिल्मों में मरी हुई गर्लफ्रेंड नहीं रही हैं, लेकिन फिल्मों में उनकी मुस्कान अब दोहराई जा रही है।" यह लाइन्स यामी को बुरी लगीं, जिसके बाद उन्होंने रिव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर कर पोर्टल को खूब फटकार लगाई।यामी क्रिटिसिज्म को डेवलपमेंट के तौर पर लेती हैं यामी ने अपने पोस्ट में लिखा, इससे पहले में कुछ कहूं, मैं यह बताना चाहती हूं कि आमतौर पर मैं कंस्ट्रक्टिव क्रिटिसिज्म को डेवलपमेंट और प्रोग्रेस के तौर पर लेती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *