हिजाब विवाद के बाद अब बिहार में लाउडस्पीकर से अज़ान पर रोक की मांग, गरमाई सियासत
पटना
बिहार में एक तरफ़ एनडीए गठबंधन के मंत्री इफ़्तार पार्टी दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर गठबंधन के ही मंत्री मस्जिद में लाउडस्पीकर से अज़ान पर रोक की मांग कर रहे हैं। बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने सभी दलों के नेताओं को हाल ही में इफ़्तार पार्टी दी। बिहार की राजनीति के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा कोटे से बिहार के मंत्री जनक राम ने लाउडस्पीकरों से मस्जिदों में अजान पर रोक लगाने की मांग की है। अजान पर रोक लगाने के पीछे उन्होंने बच्चों की पढ़ाई में खलल पहुंचने का हवाला दिया है। बिहार में गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल बिहार में गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल बिहार के मंत्री एक तरफ़ गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करते हुए इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। वहीं एनडीए गठबंधन के ही मंत्री ने लाउडस्पीकर से अज़ान पर रोक लगाने की मांग कर सियासी पारा चढ़ा दिया है।
गौरतलब है कि इफ़्तार पार्टी में सीएम नीतीश कुमार समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी शिरकत की। जिसमें मंत्री नितिन नवीन, अवधेश नारायण सिंह (सभापति, विधान परिषद) के साथ कई और विधायक भी शामिल रहे। इस दौरान अवधेश नारायण सिंह ने कहा कोरोना काल के बाद इफ्तार का आयोजन हुआ अच्छा लग रहा है। इस तरह के कई इफ्तार पार्टी का आयोजन देखने को मिलेगा। एआईएमआईएम के विधायकों ने भी शिरकत करते हुए कहा कि इसे सियासी इफ़्तार नहीं बोलें। यह पाक महीना रमज़ान में आयोजन हुआ है। इफ्तार पार्टी में पक्ष और विपक्ष दोनों नेताओं ने शिरकत की। सभी नेताओं ने कहा कि यह आपसी भाईचारा बढाने के लिए है, इसमे सियासत जैसी कोई बात नहीं है।
