गुरु तेगबहादुर साहब की 400वीं जयंती पर कल से निकलेगा संदेश यात्रा

रायपुर
सिक्खों के 9वें गुरु तेगबहादुर साबह की 400वीं जयंती को समर्पित करते हुए सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ शताब्दी वर्ष मनाने  जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में 9 अप्रैल से राजधानी रायपुर से संदेश यात्रा निकलेगी जो 19 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भ्रमण करते हुए वापस राजधानी पहुंचेगा जहां 23  और 24 फरवरी को साइंस कॉलेज मैदान में भव्य आयोजन किया जाएगा।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा, सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक एवं कार्यकारी अध्यक्ष गुरुद्वारा स्टेशन रोड सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के अध्यक्ष निरंजन सिंह खनूजा ने बताया कि 9 अप्रैल की दोपहर 3 बजे विशाल नगर कीर्तन यात्रा की शुरूआत स्टेशन रोड गुरुद्वारा से होगी, इस दौैरान महिलाएं सफेद सूट, केसरिया दुपट्टा एवं पुरुष सफेद ड्रेस एवं केसरिया पगड़ी पहने रहेंगे। नगर कीर्तन यात्रा तेलघानी नाका, अग्रसेन चौक, आमापारा, राजकुमार कॉलेज, आमनाका होकर टाटीबंध गुरुद्वारा पहुंचे। दूसरे दिन टाटीबंध से संदेश यात्रा सुबह 8 बजे खालसाई शान से भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, तूमड़ीमोड़ होकर डोंगरगढ़ तक जाएगी। 11 अप्रेल को कवर्धा, 12 को बिलासपुर, 13 को कोरबा, 14 को मनेंद्रगढ़, 15 को अंबिकापुर, 16 को रायगढ़, 17 को खरियार रोड, 18 को धमतरी में विश्राम करेगी एवं 19 अप्रैल को रायपुर में समापन होगा। 23 एवं 24 अप्रैल को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भव्य शब्दकीर्तन होगा जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्यपाल अनुसुईया उइके, विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, नेताप्रतिपक्ष सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। दो दिन के कीर्तन समागम के साथ कथावाचन तथा 400 परिवारों द्वारा सहजपाठ की समाप्ति, 400 बच्चों द्वारा सामूहिक कीर्तन किया जाएगा जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। 24 की रात 10 बजे से सुबह 4.40 बजे तक लगातार 400 मिनट का रैनसवाई होगा जिसे लिम्बा आॅफ विश्व रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *