एक्ट्रेस की शिकायत पर पति को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया

इंदौर
भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पति एक्ट्रेस पत्नी के बारे में झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप है जिसे लेकर एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और दोनों अलग-अलग रहते हैं। इतना ही नहीं आरोपी पति 100 रुपए के स्टांप पर एक्ट्रेस पत्नी को एक तलाकनामा भी भेज चुका है।

एक्ट्रेस की शिकायत पर पति गिरफ्तार
भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं अलिना शेख ऊर्फ रेश्मा ने इंदौर पुलिस में शिकायत की थी कि उसका पति मुदस्सीर उर्फ अब्दुल्ला बेग दूसरा निकाह करने की फिराक में हैं। रेश्मा ने पुलिस को बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है और वो बेटे के साथ अलग इंदौर के खजराना इलाके में रहती है। रेश्मा का कहना है कि अब्दुल्ला और उसके परिजन इस तरह की खबरें फैला रहे हैं कि अब्दुल्ला और रेश्मा का तलाक हो चुका है और इसी आधार पर अब्दुल्ला का दूसरा निकाह कराने की फिराक में हैं। जबकि मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। उसने बताया कि अगर अब्दुल्ला दूसरा निकाह कर लेगा तो उससे रेशमा, मोहम्मद अली और उस लड़की का भविष्य बर्बाद हो जाएगा, जिससे वह निकाह करेगा। पुलिस ने शिकायत पर पति अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *