मप्र हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 25 अप्रैल काे

जबलपुर
 मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के चुनाव 25 अप्रैल काे होंगे। इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके तहत नामांकन प्रपत्रों का वितरण 11 व 12 अप्रेल तक किया जाएगा। 13 अप्रैल को नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद पद वार प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसी दिन नाम वापिसी की जा सकेगी। 14 अप्रेल को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 25 अप्रैल को प्रात: 10.30 से 4.30 तक मतदान होगा। 26 अप्रैल को मतगणना प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी के साथ विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

उक्त जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिये दी। इस दौरान चुनाव अधिकारी राकेश पांडे, सुनील चौबे, संजय सेठ, टीएम धमधर, सुधाकर मणि पटेल, केएल जाटव, आशीष श्रीवास्तव, मनीष त्रिवेदी, हिमांशु तिवारी, आशुतोष तिवारी, सरला पांडे, इंदु पांडे मौजूद रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने बताया कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व पारदर्शी बनाए रखने के लिए अधिवक्ता शैलेंद्र गंडराडे, संजय सिंह, प्रशांत दुबे व नवीन शुक्ला को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

 

आदर्श आचार संहिता का प्रकाशन होगा : हाई कोर्ट बार चुनाव की आदर्श आचार संहिता का शीघ्र ही प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस संबंध में पूर्व में हुई बैठक में सामने आए सुझावों को अहमियत की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष की प्रेक्टिस व 25 हजार नामांकन शुल्क रखा गया है। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए 15 वर्ष की प्रेक्टिस व 20 हजार नामांकन शुल्क निर्धारित है। सचिव पद के लिए भी 15 वर्ष की प्रेक्टिस व 20 हजार नामांकन शुल्क रखा गया है। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए 15 वर्ष की प्रेक्टिस व 15 हजार नामांकन शुल्क निर्धारित है। सह सचिव पद के लिए 10 वर्ष की प्रेक्टिस व 15 हजार नामांकन शुल्क रखा गया है। पुस्तकालय सचिव पद के लिए 10 वर्ष की प्रेक्टिस व 15 हजार नामांकन शुल्क रखा गया है। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सात वर्ष की प्रेक्टिस व 10 हजार नामांकन शुल्क निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *