बौद्धिक दिव्यांगजन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शामिल होंगे मंत्री प्रेमसिंह पटेल
भोपाल
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को इंदौर में बौद्धिक दिव्यांगजनों के लिए स्पेशल ओलंपिक मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। अभय प्रशाल में होने वाले विशाल शिविर में दिव्यांगजन के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ यूनिक आईडी कार्ड भी बनाए जाएँगे।
प्रदेश के पाँच जिलों – भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और टीकमगढ़ में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। स्पेशल ओलंपिक मध्यप्रदेश सभी 52 जिलों में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद फिट पाये गये दिव्यांग खिलाड़ियों को अभ्यास कराकर उन्हें जिला, संभाग, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में मदद करती है। स्पेशल ओलंपिक मध्यप्रदेश की टीम में 84 हजार 187 पंजीकृत खिलाड़ी, 11 हजार 345 कोच, 7 हजार 20 वॉलेन्टियर्स और 7 हजार 505 परिवार शामिल हैं।
