रामनवमी भव्यता और अद्भुत ढंग से मनाई जाए, सीएम की अपील

भोपाल
  प्रदेश में राम नवमी (Ram Navami) की तैयारियां शुरू हो गई हैं, मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि रामनवमी को भव्यता और अद्भुत ढंग से मनाई जाए। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूँ कि हर राम मंदिर में दीप जलें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने आज कहा कि प्रदेश भर में राम नवमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। चित्रकूट और ओरछा में उत्साह का माहौल है यहां विशेष आयोजन किये जायेंगे।  उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे रोम रोम में रमे हैं, हर सांस में बसे हैं।

ये देश भगवान राम से पहचाना जाता है, बिना राम के इसकी कल्पना भी असंभव है।  इसलिए मेरी अपील है कि इस राम नवमी पर हर राम मंदिर में दीप जलें और आरती हो। रामनवमी पूर्ण भव्यता और दिव्यता के साथ मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *