15 करोड़ रुपये से दतिया में बनेंगी 2 सड़कें – मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा दतिया में 2 सड़कों के निर्माण के लिये 15 करोड़ 29 लाख रूपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा है कि जिले में 2 और पक्की सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों के लिये आवागमन सुगम हो जायेगा।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि जिले में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ीकृत किया जा रहा है। प्रदेश सरकार समग्र विकास के लिये प्रतिबद्ध है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो जाने से जल्द ही 14 करोड़ 8 लाख 56 हजार रुपये की राशि से ग्राम धोर्रा व्हाया चूना घाट, चौकी से मगरोरा नेशनल हाईवे न्यू रोड तक साढ़े 11 किलोमीटर की सड़क बनाई जायेगी। इसी प्रकार ग्राम बसई से भैरारेश्वर तक 1.12 किलोमीटर का पहुँच मार्ग एक करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये की राशि से निर्मित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *