बीएसपी का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल देश के शुमार सर्वश्रेष्ठ संस्थानो में
भिलाई
सेल-बीएसपी के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र देश के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थानो मे शुमार हो गया। संस्थान में ईडी मेडिकल डॉ संजीव इस्सर, सीएमओ डॉ एम रवींद्रनाथ और डॉ प्रमोद बिनायके के मार्गदर्शन तथा विभागाध्यक्ष डॉ संबिता पंडा एवं प्रभारी (एनआईसीयू), डॉ सुबोध कुमार साहा के नेतृत्व में इस वर्ष 15 से 21 नवंबर के मध्य राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मनाया गया।
नवजात शिशु के गहन चिकित्सा इकाई तथा शिशु रोग विभाग की टीम के सदस्यों ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र के विभिन्न वर्गों और पीजी कॉलेज आॅफ नर्सिंग में जागरूकता कार्यक्रम के विविध आयोजन किए। विदित हो कि देश में हर साल 15 से 21 नवंबर तक नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मनाया जाता है। सप्ताह मनाने का उद्देश्य बच्चे के अस्तित्व और विकास के लिए नवजात शिशु की देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
नवजात शिशु के गहन चिकित्सा इकाई एवं शिशु रोग विभाग ने नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करने हेतु जागरूकता जगाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ सुबोध कुमार साहा ने बताया कि सभी नवजात शिशुओं को बीमारी के जोखिम को कम करने और उनकी वृद्धि और विकास को अधिकतम करने के लिए देखभाल की आवश्यकता होती है। गर्मी, सामान्य श्वास, माँ का दूध, और संक्रमण की रोकथाम की आवश्यकता होती है। इन्हीं आवश्यकताओं के प्रति लोगों को जागरूकता जगाने हेतु बीएसपी के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र में भी 15 से 21 नवंबर तक नवजात शिशु देखभाल सप्ताह में विविध आयोजनों को अंजाम दिया गया।
