देश में 715 दिन बाद कोरोना के 913 सबसे कम केस,एक्टिव केस 13 हजार से कम
नई दिल्ली
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए, नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कुल 913 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं. वहीं 1316 लोगों का इलाज कर उन्हें ठीक किया जा चुका है. वहीं बीते 24 घंटे में ही कुल 13 लोगों की मौत हो गई है. देश में कोविड के कुल मामले 4,30,29,044 पहुंच चुकी है. वहीं देश में कुल 12,597 एक्टिव मामले हैं. अबतक देश में कुल 4,24,95,089 लोगों का कोरोना से इलाज कर उन्हें ठीक किया जा चुका है. वहीं अबतक कुल 5,21,358 लोगों की मौत हो चुकी है
पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के इतने नए मामले
बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 913 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 1316 संक्रमित बीमारी से रिकवर हुए. भारत में इस वक्त कोरोना वायरस के 12 हजार 597 एक्टिव केस हैं. 714 दिन के बाद भारत में कोविड-19 के एक्टिव मामलों (Active Cases) की संख्या 13 हजार से कम हुई है.
कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट गिरा
जान लें कि भारत में कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट (Daily Positivity Rate) गिरकर 0.29 फीसदी हो गया है. वहीं कोविड-19 का वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.22 प्रतिशत पर पहुंच गया है. देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 21 हजार 358 हो गई है.
भारत में कोरोना के कुल मामले :
संक्रमितों की संख्या : 4,30,29,044
सक्रिय मामले : 12,597
कुल रिकवरी केस : 4,24,93,773
मृतकों की संख्या : 5,21,345
कोरोना सैंपल टेस्ट और वैक्सीनेशन के आंकड़े :
तो वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए अभी तक सैंपल टेस्ट किए जाने का सिलसिला भी जारी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,14,823 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 79,10,79,706 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। अगर वैक्सीनेशन के आंकड़ों पर नजर डालें तो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 1,84,66,86,260 वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।
