अप्रैल में पड़ेगी भीषण गर्मी, ‘लू’ से नहीं मिलेगी राहत

नई दिल्ली
उत्तर भारत में गर्मी ने अभी से ही लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अप्रैल के महीने में जेठ की गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मध्य और पश्चिम भारत में लू का प्रकोप जारी रहेगाा और अप्रैल में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने वाला है और इसी वजह से देश के कई राज्यों में Heat Wave का अलर्ट भी जारी है।

अप्रैल में पड़ेगी भीषण गर्मी
MeT विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक ओडिशा में भी हीटवेव की स्थिति होने की संभावना व्यक्त की है। 2 अप्रैल तक तेलंगाना में, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र-कच्छ, झारखंड और मराठवाड़ा में, 3 अप्रैल को गुजरात क्षेत्र में और 4 अप्रैल एमपी मेंहीटवेव की स्थिति बनती दिख रही है।

छह से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा तापमान
तो वहीं इस दौरान जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा।

चुरू में पारा 43 डिग्री से ऊपर चल रहा
राजस्थान अभी से ही शोले उगल रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। तो वहीं चुरू में पारा 43 डिग्री से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में Heat Wave का अलर्ट जारी किया हुआ है। आने वाले दिनों में भी राजस्थान में गर्मी का यही हाल रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *