महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, 9 दिन में 6.40 रुपए महंगा पेट्रोल

नई दिल्ली
महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों के चलते कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसके लिए राहुल गांधी विजय चौक पहुंच चुके हैं। उनके साथ कांग्रेस के कई सीनियर नेता भी वहां हैं। मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदर्शन कर रहे हैं। तमिलनाउु में प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश में इस प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं। प्रदर्शन के साथ-साथ राहुल गांधी ने ट्विटर पर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

उन्होंने लिखा प्रश्न न पूछो ‘फकीर’ से, कैमरे पर बांटे ज्ञान, जुमलों से भरा झोला लेकर, लूटे हिंदुस्तान। विजय चौक पर राहुल गांधी ने कहा कि राहुल गांधी पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है, हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम को बढ़ाना बंद करें, पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार जैसे आम लोगों की जेबों में डाका डाल रहे हैं उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से पीएम मोदी ने एक इतिहास बना दिया, 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं, हमारी मांग है कि यह दाम सरकार वापस ले।

देशभर में गुरुवार पिछले 10 दिनों में लगातार नौवीं बार पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। आज पेट्रोल और डीजल दोनों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही 10 दिनों में तेल 6.40 रुपए लीटर महंगा हो चुका है। जबकि पिछले 6 महीने में सीएनजी  दिल्ली में 33% और मुंबई 27% महंगी हुई है। अकेले मार्च में अहमदाबाद में कीमतों में 9.6 रुपए प्रति किलोग्राम और दिल्ली में 7 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है।

मंत्री नकवी बोले-मेहनत न करें मनमोहन सिंह के घर जाएं
कांग्रेस के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है, वह मनमोहन सिंह के घर तक पदयात्रा करें तब उनको समझ आएगा कि महंगाई क्यों बढ़ी थी, आज महंगाई सप्लाई चेन और युद्ध की वजह से बढ़ी है, वङ में 20% से ज्यादा महंगाई बढ़ी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *