चित्तौड़गढ़ में 3 आतंकी गिरफ्तार, RDX-टाइमर सेट बरामद…निशाने पर थे PM मोदी और योगी

राजस्थान
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस ने आतंकवादी संगठन अलसफा के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बम बनाने की सामग्री बरामद की है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि जिले की निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने बुधवार को नाकाबंदी के दौरान मध्य प्रदेश की ओर से आई कार को रोककर उसकी तलाशी लेने पर एक बैग से RDX जैसा मटैरियल, फ्यूज वायर व टाइमर सेट करने के लिए घड़ी के साथ नकदी बरामद की गई।

 
प्रारम्भिक पूछताछ में तीनों ने खुद को मध्यप्रदेश के रतलाम शहर का निवासी बताते हुए आतंकवादी संगठन अलसफा से जुड़ा होना बताया तथा वे यह सामग्री जयपुर में किसी व्यक्ति को सौंपने वाले थे। किसे सौंपते उसे यह नहीं जानते लेकिन इनके आकाओं के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र होना बताया जा रहा है। पुलिस ने इन लोगों को अफीम तस्करी के संदेह में रोका और तलाशी ली लेकिन इनके आतंकवादी होने का पता लगने पर राज्य की एटीएस सहित केंद्रीय एजेंसियों को सूचना दी गई जिनका देर रात से निम्बाहेड़ा में जमावड़ा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *