फाफ डु प्लेसी के पास ऑरेंज कैप बरकरार, टॉप 10 में हुई विराट कोहली की एंट्री

नई दिल्ली
आईपीएल 2022 का आगाज हो चुका है और सीजन की शुरुआत से ही आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। फाफ केकेआर के खिलाफ मात्र 5 ही रन बना सके और वह 93 रनों के साथ आईपीएल 2022 में अभी तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। वहीं उनके साथ टॉप 5 में मुंबई इंडियंस के ईशान किशन, सनराइजर्स हैदराबाद के एडन मार्क्रम, राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन और लखनऊ सुपर जाइंट्स के दीपक हुड्डा हैं।
 
इस सूची में लखनऊ सुपर जाइंट्स के आयुष बडोनी (54) छठें, विराट कोहली (53) 7वें, अजिंक्य रहाणे (53) 8वें, महेंद्र सिंह धोनी (50) 9वें और ललित यादव (48) 10वें स्थान पर हैं। बात मुकाबले की करें तो आईपीएल 2022 के 6ठें मुकाबले में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उनका यह निर्णय एक दम सही साबित हुआ। हसरंगा के चार विकेट और आकाश दीप के तीन विकेट के दम पर आरसीबी पहली पारी में केकेआर को 128 रनों पर समेटने में कामयाब रही। केकेआर के लिए रसेल ने 18 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 25 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान डुप्लेसी (5) और विराट कोहली (12) जैसे बड़े बल्लेबाज सस्ते में पवेलिनय लौट गए। डेविड विल्ली (18) और रदरफोर्ड (28) ने बीच के ओवरों में पारी को संभाला। अंत में शहबाज अहमद ने 20 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 27 रन और दिनेश कार्तिक ने 7 गेंदों पर 14 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *