प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकलेगी 1 अप्रेल को

रायपुर
हिन्दु नववर्ष के अवसर पर हिन्दू समाज के आराध्य देव मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की 1 अप्रेल को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ महतारी,श्रीराम दरबार की झांकी, अखाड़ा, राउत नाचा, पंथी नृत्य, डंडा नृत्य, गोड़ी नृत्य, बस्तरिया बाजा की धुन बजते रहेगी।

रामराज परिवार के अध्यक्ष अजय गवली व संयोजक प्रदीप साहू ने पत्रकारवार्ता में बताया कि शोभायात्रा की शुरूआत छत्तीसगढ़ महतारी एपं रामजी की 101 दीपों से महाआरती के साथ होगी। शोभायात्रा की शुरूआत सप्रेशाला मैदान से होगी जो बुढ़ापारा से कोतवाली, सदर बाजार, सत्तीबाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती होते हुए वापस बुढ़ापारा में समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *