स्कूली छात्रों का दर्द छलका, कॉलेजों में आॅनलाइन परीक्षा तो उनका क्यों नहीं..?

रायपुर
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आज से 9 वीं और 11 वीं की परीक्षाएं शुरू हुई है। इनकी परीक्षाएं आॅफलाइन ली जा रही है। जबकि प्रदेश के कालेजों में आॅनलाइन परीक्षा लिए जाने का आदेश उच्च शिक्षा विभाग ने सोमवार को जारी कर दिया है। परीक्षा देने पहुंचे स्कूली बच्चे व उनके पालक मायूस नजर आए,जब कालेजों में आॅनलाइन परीक्षा ली जा रही है तो स्कूलों में क्यों नहीं,कोविड के सुरक्षागत कारणों के दायरे में वे भी आते हैं,उनका दर्द चेहरे पर साफ छलक रहा था।  

इस आदेश को लेकर पालकों का मानना है कि स्कूली बच्चों को भी आॅनलाइन एग्जाम की सुविधा दी जानी चाहिए थी मगर सिर्फ कॉलेज के लिए छूट दी गई है। इस विषय को लेकर पिछले महीने स्कूल शिक्षा मंत्री से यह मांग भी रखी थी कि स्कूली बच्चों की परीक्षा आॅनलाइन ली जाए। बच्चों को साल भर आॅनलाइन क्लास लेकर ही पढ़ाया गया था, पिछले साल भी इसी तरह से क्लासेस ली गई थी मगर तब आॅनलाइन परीक्षा लिए गए थे। स्कूली बच्चों को आॅनलाइन परीक्षा की जरूरत ज्यादा थी मगर यह सुविधा उन्हें नहीं दी गई। कॉलेज के छात्रों को सुविधा दी गई अच्छी बात है लेकिन स्कूली बच्चों को इस तरह से नजरअंदाज करना  ठीक नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *