पत्नी के गैंगरेप का वीडियो जब देखा पति ने……..

पटना

बिहार में मानवता शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां छह लोगों ने पहले महिला के साथ रेप किया और फिर पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में इस वीडियो को वायरल कर दिया गया। ये वीडियो फिर पीड़िता के पति के पास पहुंच गया जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। पति ने पीड़िता से इस पूरे मामले पूछताछ की, जिसमें उसने आप बीती बताई।ये वीडियो एक हफ्ता पुराना बताया जा रहा है।

वीडियो में महिला के साथ छह लोग दुष्कर्म करते नजर आ रहे हैं। पीड़िता ने मामले में पुलिस से भी शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। पुलिस के द्वारा महिला का मेडिकल कराया गया है। पीड़िता अपने पति के साथ महिला थाने पहुंची थी। जहां तुरंत उसकी शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, ये घटना 23 जून की है जब महिला शौच के लिए गई थी। यहीं गांव के छह लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और वीडियो भी बना लिया था।

घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। डरी सहमी महिला घर पहुंची थी। पीड़िता ने अपना मुंह बंद रखना ही ठीक समझा क्योंकि वह इससे बहुत डर गई थी। कुछ समय बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद ये पीड़िता के पति के मोबाइल पर भी पहुंचा था। पीड़िता का पति इससे काफी नाराज हो गया और उसने पीड़िता से इस बारे में पूछा तो उसने आप बीती बताई। पुलिस ने फिलहाल मामले की शिकायत दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *