महंगाई मुक्त भारत अभियान में कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन भोपाल में

  •  31मार्च को कमलनाथ करेंगे अभियान की शुरूआत

भोपाल
 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में महंगाई मुक्त भारत आंदोलन शुरू हो रहा है। 31 मार्च को पूरे भारत में एक साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, अनाज एवं मसालों की महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेंगे।

भोपाल में इस आंदोलन की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे।प्रांतव्यापी इस प्रदर्शन में  सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जनता के ऊपर बम की तरह विस्फोट की गई  इस महंगाई का विरोध  करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने यह जानकारी देते हुए बताया की प्रत्येक जिले में  यह प्रदर्शन एक साथ किया  जायेगा ।उन्होंने जनता से अपील की है कि महंगाई के दानव को परास्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में इन प्रदर्शनों में शामिल होकर बहरी सरकार के कानों तक यह आवाज पहुंचायें।

शेखर ने बताया कि इस प्रदर्शन में थाली,ताली,घंटा बजाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जायेगा क्योंकि मोदी सरकार को जनता की सिसकियां नहीं सुनाई देतीं मगर ताली और थाली की आवाज ही सुनाई पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *