मुख्यमंत्री चौहान ने MRSAM के सफल परीक्षण पर भारतीय सेना को दी बधाई
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा भारतीय सेना की मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मृसम मिसाइल (MRSAM) के सफल उड़ान परीक्षण के लिए टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दी है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह हमारे शक्तिशाली सशस्त्र बलों को घातक हमला करने में एक महत्वपूर्ण अस्त्र साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रतिभाशाली भारतीय दिमाग और उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
