रायगढ़ में दो मालगाडिय़ों की आमने -सामने की टक्कर,18 डिब्बे पटरी से उतरे

रायगढ़
 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जामगांव रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाडिय़ों की जोरदार टक्कर हो गई है, जिसमें 18 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए है। वहीं इस हादसे से मुंबई- हावड़ा रूट प्रभावित हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अफसर बिलासपुर से मौके के लिए रवाना हो गए है। कई डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं घटना के बाद कई यात्री ट्रेनें बाधित हो गई हैं। कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसको लेकर फिलहाल रेलवे प्रशासन कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। इस रूट पर फिलहाल सभी मूवमेंट बंद कर दिया गया है।

मुंबई-हावड़ा रूट बंद

वहीं इस एक्सीडेंट का बाद मुंबई-हावड़ा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। राहत की बात है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन भारी संख्या में माल का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ ही देर में रेलवे प्रशासन द्वारा अलग अलग स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनों और कैंसिल गाडिय़ों की डिटेल जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *