कश्मीरी पंडितों की वापसी पर गृह मंत्री कहा कश्मीर में वापस बसने वालों को मदद देंगे

भोपाल
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के प्रदेश में रह रहे कश्मीरियों को वहां पर वापस बसने में प्रदेश सरकार की ओर से मदद की पेशकश की है। जिस पर कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा है कि वहां पर उनके कामकाज और सुरक्षा को लेकर क्या व्यवस्था होगी। इस पर विचार होना चाहिए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि प्रदेश में रह रहे कश्मीरी विस्थापित यदि वापस जाना चाहेंगे तो सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।

सरकार पूरी तरह से कश्मीरी विस्थापितों के साथ हैं उनको कश्मीर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी और उन्हें जो सहायता चाहिए होगी प्रदेश सरकार उनको वह सुविधा देगी।  मिश्रा के इस बयान का विवेक तन्खा ने स्वागत किया है, साथ ही उन्होंने कहा कि समस्या उनके वापस जाने की नहीं है, वे खुद वापस जा सकते हैं। समस्या है उनकी सुरक्षा कैसे होगी, उनकी पहले जो सम्पत्ति थी वह वापस कैसे मिलेगी या उसकी क्षतिपूर्ति कैसे होगी। उन्हें वहां जॉब कौन देगा, उन्हें वहां की विधानसभा में प्रतिनिधित्व कैसे मिलेगा। इन सब समस्याओं को लेकर मैं एक बिल लाया हूं जो एक अप्रैल को संसद में प्रायवेट बिल के रूप में रखा जाएगा। जिसमें इन सब समस्याओं के हल बताया है। तन्खा ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा को चाहिए कि वे इस बिल का समर्थन करें। तन्खा ने कहा कि हम चाहते हैं कि कश्मीरियों को उनका अधिकार वापस मिले और वे घर वापस जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *