बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा जनता के बीच कार्यकर्ता ही BJP

भोपाल
दो दिन के मध्यप्रदेश प्रवास पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि मंडल अध्यक्ष एवं बूथ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का चेहरा होते है। जनता के बीच कार्यकर्ता ही भाजपा है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन आज विश्व का सबसे बडा संगठन बना है क्योंकि  पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे अपनी मेहनत से सींचा है। सिंह ने कहा कि जिलों में पार्टी द्वारा तय किए गए 6 बूथ स्तर के कार्यक्रमों को आयोजित कर क्षेत्र के वरिष्ठजनों, मेधावी छात्र छात्राओं, खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करें। इससे हमारे सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी मूलमंत्र की अवधारणा फलीभूत होगी। साथ ही संगठन विस्तार में मदद मिलेगी।

 प्रत्येक राष्ट्रीय पदाधिकारी को माह में एक बार मंडल और बूथ की बैठक में भाग लेना है। इसलिए वे कल जबलपुर में थे और आज सागर में बैठकें ले रहे हैं। सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के साथ विधायक प्रदीप लारिया के निवास भी गए। उन्होंने सागर के बूथ क्रमांक 190, तिली वार्ड डॉ. हरिसिंह गौर मंडल में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बूथ कार्यसमिति की बैठक ली।  कनेरा देव सागर में पदमश्री से सम्मानित रामसहाय पाण्डे से भेंटकर उनका सम्मान किया। सिंह ने बुद्धिजीवी वर्ग के साथ संवाद किया और उसके बाद भोपाल लौटे। भोपाल में वे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शाम को बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *