बिहार में आटोमोबाइल व्यापारी का हत्यारा आइएएस कालोनी से गिरफ्तार

रायपुर। बीते माह बिहार में आटोमोबाइल व्यापारी की हत्या कर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आईएएस कॉलोनी में एक आईएएस के यहां बावर्ची का कार्य करते हुए छिपा था। बिहार की पुलिस को इसकी सूचना लगी और वह देवेंद्र नगर पुलिस की मदद से आईएएस के यहां दबिश देकर हत्यारे आरोपी बिगन राम को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल बिहार की पुलिस ने आरोपी बिगन को प्रोटक्शन रिमांड में लेकर बिहार के लिए रवाना हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *