डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के क्लास रूम में नमाज पढ़ते मिली छात्रा

सागर

कर्नाटक के बाद हिजाब विवाद सागर के डॉ. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंच गया है। यहां फाइनल ईयर की छात्रा हिजाब पहनकर क्लास रूम में नमाज पढ़ते मिली। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इस पर हिंदू जागरण मंच ने आपत्ति ली है।

मंच ने मामले की शिकायत कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता और रजिस्ट्रार संतोष सोहगौरा से की है। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के एजुकेशन विभाग से दमोह निवासी एक छात्रा बीएससी बीएड कर रही है। इस साल वह फाइनल ईयर में है। छात्रा रोज विभाग में हिजाब में आती है। शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे छात्रा क्लास के अंदर नमाज पढ़ रही थी। किसी ने नमाज पढ़ते हुए उसका वीडिया बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही मामले ने तूल पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *