शिक्षकों को उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित
भोपाल
मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वर्ष 2020-21 के प्रस्ताव भेजने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। सभी प्रस्ताव जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र की ओर से भेजे जाएंगे।
लोकेश कुमार जांगिड़ अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल के हस्ताक्षर से दिनांक 14 अक्टूबर 2021 को जारी पत्र क्रमांक 5737 के अनुसार मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वर्ष 2020-21 के प्रस्ताव भेजे जाने हेतु विभागीय स्तर पर 15 नवंबर 2021 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।
जिला परियोजना समन्वयक को कहा गया है कि प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सीएम राइज एवं डिजिटल प्रशिक्षण के संदर्भ में एवं इसके अतिरिक्त बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों के आवेदन मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वर्ष 2020-21 हेतु निर्धारित समय सीमा में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं प्रपत्र पर तैयार करते हुए अपने अभिमत सहित अनुशंसा उपलब्ध कराएं।
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा पत्र के साथ आवेदन का प्रारूप एवं सभी विस्तृत जानकारी जिला परियोजना समन्वयक को भेजी गई है।
