गुजरात-राजस्थान में लू का अलर्ट,साउथ में होगी बारिश
नई दिल्ली
मार्च के महीने में ही उत्तर भारत के लोगों को मई-जून की गर्मी का एहसास होने लगा है। लोगों को उमस और लू का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मौसम में अस्थिरता के पीछे बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक प्रेशर है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर देश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण कई राज्यों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।
दिल्ली की बात करें को आज यहां मौसम साफ रहेगा। आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। तो वहीं दिन में हल्की हवाएं चलने के आसार हैं। जबकि गुजरात और राजस्थान में लू चलने के आसार हैं, जिसके लिए यहां पर अलर्ट जारी है। आज राजस्थान के जयपुर में न्यूनतम तापमान 21डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि गुजरात में कहीं-कहीं पारा 36 डिग्री से ऊपर जा सकता है। तो वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आस-पास रह सकता है।
तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश होसकती है तो वहीं हिमाचल प्रदेश को आठ जिलों में और उत्तराखंड के चार जिलों में आज अच्छी-खासी बारिश की आशंका है।
अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज से लेकर 26 मार्च क दक्षिण भारतीय राज्य केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की आशंका बनी हुई है।
